झारखण्ड
मधुपुर : देवघर जिले के कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने में आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर मधुपुर प्रखंड सभागार में विशेष योजना मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के पदाधिकारी, योजना से जुड़े अधिकारी और बड़ी संख्या में कारीगर शामिल हुए।
रांची: झारखंड के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने 606 थानों में 9,006 ऑडियो-वीडियो CCTV कैमरे लगाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके लिए करीब 90 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।
गोड्डा: स्वास्थ्य विभाग ने गोड्डा जिले में दवाओं की खरीद के लिए 19.59 लाख रुपये का अतिरिक्त फंड जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जारी इस राशि से जिले में चिकित्सा आपूर्ति का कुल बजट बढ़कर 1 करोड़ 79 लाख 59 हजार 500 रुपये हो गया है।
रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की ओर से 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का रास्ता खुल सकता है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) ने मंगलवार को ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ को आगे बढ़ाने के लिए 214-211 से प्रक्रियात्मक मतदान किया। अब विधेयक पर अंतिम मतदान होना बाकी है।
आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रही एक हाईवा में अचानक आग लग गई। समय रहते स्थानीय लोगों की नजर वाहन से उठती लपटों पर पड़ गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए हाईवा को पेट्रोल पंप के अंदर जाने से रोक दिया।
हजारीबाग: कटकमसांडी क्षेत्र में भाजपा की स्थानीय राजनीति को लेकर एक बार फिर अंदरूनी गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है। विधायक प्रदीप प्रसाद और सांसद मनीष जायसवाल के एक दिन के अंतराल पर हुए दौरे में पार्टी के अलग-अलग प्रमुख चेहरों की मौजूदगी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।
दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में CBI ने जांच की निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी सीमा पाहुजा को सौंपी है। सीमा पाहुजा फिलहाल CBI की दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम यूनिट में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, वह इस हाई-प्रोफाइल मामले में CBI की जांच की निगरानी करेंगी।
हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर Tata Power EV Charging Station की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज यानी FJCCI चुनाव के परिणाम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मतदान और मतगणना के बाद अब चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। चुनाव रद्द करने या चार विजेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग सामने आई है।
पलामू: ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुम्बा सतबहिनी गांव में बुधवार सुबह एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव उसके घर के ही कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पलामू: ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुम्बा सतबहिनी गांव में बुधवार सुबह एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव उसके घर के ही कुएं से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रांची: विधायक जयराम महतो से जुड़े विवाद के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के भीतर नाराजगी सामने आने लगी है।
राजधानी रांची के बिरसा चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को जमकर बवाल देखने को मिला। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान जब लोगों के घरों पर कार्रवाई शुरू हुई तो मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। अपने आशियाने को टूटता देख कई लोगों की आंखें नम हो गईं और देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन तेज हो गया।
विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच हुए विवाद के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन के भीतर नाराजगी की चर्चा तेज हो गई है। संगठन के फैसलों से असहमति जताते हुए कुछ पुलिस पदाधिकारी अब एसोसिएशन मद में वेतन से होने वाली चंदे की कटौती बंद कराने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर वेतन से एसोसिएशन मद में की जा रही मासिक चंदा कटौती को रोकने का आग्रह किया है।
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती और परीक्षा मामलों को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। झारखंड हाईकोर्ट में राज्य सरकार की ओर से CID जांच की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि जांच रिपोर्ट को बंद लिफाफे में पेश करने की जरूरत क्यों पड़ी और सरकार पारदर्शिता से क्यों बच रही है।
झारखंड के पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुम्बा सतबहिनी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती का शव कुएं से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गिरिडीह: दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध (बारहवीं) कार्यक्रम को लेकर 17 सितंबर को गिरिडीह शहरी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
झारखंड में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लोगों के खिलाफ अत्याचार और उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई में देरी को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों में जांच पूरी कर निर्धारित समयसीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल की जाए।
चतरा: शहर के नगवां मोहल्ला निवासी टेंपो चालक तिलक यादव पिछले चार दिनों से लापता हैं। वह 13 सितंबर को टेंपो लेकर राजपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
चेक बाउंस से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। 15 सितंबर 2026 को सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें दो सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में कम से कम 2 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का निर्देश दिया।
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के गांगूडीह में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
गिरिडीह गांडेय प्रखंड के मेढ़ो स्थित जयंती नदी के मुहाने पर मंगलवार शाम गहरे पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई।
tulip-hospital-ranchi-action-management-seeks-more-time-to-reply
गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थम्बा ओपी अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 243 में एक ही मकान के पते पर 54 मतदाताओं के नाम दर्ज होने के मामले को लेकर भाजपा और स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
ईरान में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मशहद से केरमानशाह जा रहे Sepehran Airlines के Boeing 737 विमान को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या के चलते वापस मशहद एयरपोर्ट लौटना पड़ा। इस दौरान विमान में तेज कंपन हुआ और केबिन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त होकर यात्रियों के ऊपर गिरने लगे।
उत्तराखंड सरकार ने बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को राज्य में टैक्स-फ्री करने का फैसला लिया है। इसके तहत राज्य के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म के टिकटों पर स्टेट जीएसटी (SGST) दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा।
गुमला रायडीह प्रखंड अंतर्गत जरजट्टा पंचायत के चारका टांगर तेतरकोना गांव के ग्रामीण मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त को लिखित मांग पत्र सौंपकर गांव तक पक्की सड़क निर्माण की मांग की।
जामताड़ा राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर सोमवार को जामताड़ा समाहरणालय सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया।
धनसार थाना पुलिस ने एक युवती के निजी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को मोतिहारी से गिरफ्तार किया है।
गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।
मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के मधुपुर-लहरजोरी मुख्य पथ पर पिपरा चौक के समीप अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
चितरा में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा का दूसरा देवघर जिला सम्मेलन आयोजित किया गया।
देवघर गणेश चतुर्थी पूजा के अवसर पर गजानन समाज की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
चतरा जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के हल्का-7 के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बोकारो के चास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो (ACB) हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है।
रांची: झारखंड कोयला संपदा से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में बड़ी संख्या में कोयला खदानें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में कुल 160 कोयला खनन पट्टे दर्ज हैं।
रांची: नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।
तीनपहाड़ साहिबगंज राजमहल प्रखंड की पड़रिया पंचायत के लोगाई गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

















































