मधुपुर छठ घाट निरीक्षण
मधुपुर चैती छठ पर्व को लेकर
मधुपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋसव
भारद्वाज ने झील तालाब स्थित छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण
के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त
करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस दौरान झील
तालाब स्थित छठ घाट की जर्जर स्थिति देखकर उपाध्यक्ष ने चिंता जताई। उन्होंने कहा
कि घाट की सीढ़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है।उन्होंने
भरोसा दिलाया कि आगामी बोर्ड बैठक में घाट की मरम्मत का प्रस्ताव रखा जाएगा ताकि छठ व्रतियों को
सुरक्षित और बेहतर सुविधा मिल सके।















