रामगढ़ जमीन विवाद मारपीट
रामगढ़ जिले के भदानी
नगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लादी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर
मारपीट हो गई। इस हिंसक झड़प में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई।घटना के बाद सभी घायलों को
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया गया जहां डॉक्टर नितिन तुलस्यान की देखरेख
में उनका इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को
बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों में मंजू देवी उमेश यादव सोहन यादव अंकित यादव प्रमिला देवी सारो देवी रूपम देवी बालमती देवी शामिल
हैं। वहीं दूसरे पक्ष के जयराम गोप और गोपाल गोप भी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी
के अनुसार एक पक्ष लादी गांव का निवासी है जबकि दूसरा पक्ष बूढ़मू क्षेत्र का रहने
वाला बताया जा रहा है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास किया
जा रहा है।














