नई दिल्ली: देशभर में सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल माफिया पर सख्ती के उद्देश्य से लाए गए सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को जारी राजपत्र अधिसूचना के साथ यह संशोधन कानून लागू हो गया।
नई दिल्ली: देशभर के व्यापारियों, होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत भरी खबर है। 1 अगस्त 2026 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बर्धमान से जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से कथित तौर पर जुड़े एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। गिरफ्तार आरोपी मो. हामिद को बर्धमान के रेनेसां हाउसिंग से संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।
नई दिल्ली: दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने खुफिया ब्यूरो (IB) अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान गुरुवार को मीठापुर स्थित एक मतदान केंद्र पर EVM बदले जाने की सूचना के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जन सुराज के संस्थापक एवं प्रत्याशी प्रशांत किशोर मौके पर पहुंचे और चुनाव अधिकारियों से बातचीत की।
गुमला: गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नटावल की हालत इन दिनों बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय भवन की जर्जर छत और बारिश के दौरान लगातार हो रहे पानी के रिसाव के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक पशुपालक परिवार की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बारुण थाना क्षेत्र के न्यू सोननगर और बगहा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 150 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। इस हादसे में स्थानीय पशुपालक ललन पाल को लगभग 20 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। वर्ष 2026 के अगस्त माह में सावन का पवित्र महीना होने के कारण इस दौरान पड़ने वाले सोम प्रदोष और भौम प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है।
नई दिल्ली: इटली के दिग्गज फुटबॉलर और 1982 फीफा वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य फ्रेंको बारेसी का 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे फुटबॉल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।