झारखण्ड
राजधानी रांची के चुटिया स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है।
झारखंड की उप-राजधानी दुमका में वन विभाग द्वारा संचालित पौधरोपण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि वृक्षारोपण अभियान के तहत चल रहे कार्य में नियमों की अनदेखी करते हुए नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। साथ ही मजदूरों को निर्धारित दर से कम भुगतान किए जाने का भी दावा किया गया है।
रांची झारखंड टी20 लीग में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने संथाल स्ट्राइकर्स को 15 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।
रांची के लालपुर चौक स्थित मॉल डेकोर भवन के चौथे तल्ले में संचालित निम्बस आईटीईएस कार्यालय में शौंडिक फाउंडेशन के सहयोग से एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की।
झारखंड के गोड्डा जिले में ड्यूटी के दौरान एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत के मामले ने संवेदनशील मोड़ ले लिया है। पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मृतक कर्मी के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।
मुस्कुराइये आप हजारीबाग में हैं।लेकिन क्या सचमुच मुस्कुराने की कोई वजह है जब सड़क नहीं हो पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं हो शौचालय के लिए आज भी जंगल जाना पड़े और विकास सिर्फ सरकारी फाइलों में दिखाई दे तब मुस्कुराना शायद मजबूरी बन जाता है।
सरायकेला कांड्रा में आयोजित एक भव्य समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन का नागरिक अभिनंदन किया गया।
रामगढ़ जिले के बलकूदरा छाई डैम क्षेत्र में एनटीपीसी की ओर से किए जा रहे बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
हजारीबाग के दनुआ घाटी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें पांच वाहन आपस में टकरा गए।
सरायकेला जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे गैलेप्शी इंगोट प्लांट में कार्यरत मजदूर बादल और पुजारी रोज की तरह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट की फर्नेस भट्टी में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय समिति सदस्य एवं पलामू जिला प्रवक्ता चन्दन प्रकाश सिन्हा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक छात्र की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने जरूरी राजनीतिक कार्यक्रम को छोड़कर घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जिससे उसे समय पर इलाज मिल सका।
साहेबगंज गंगा नदी साहेबगंज के लिए वरदान है या अभिशाप यह सवाल एक बार फिर जिले में चर्चा का विषय बन गया है।
मधुपुर थाना परिसर में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब दो बच्चों का पिता अपनी विवाहिता साली के साथ 17 दिनों तक फरार रहने के बाद अचानक थाने पहुंचा। इस दौरान थाना परिसर में दोनों पक्षों के परिजनों के बीच जमकर हंगामा और बहस हुई।
गढ़वा जिले के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्रीय फिल्म लॉकडाउन के गोद में का चयन चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल की स्क्रीनिंग के लिए किया गया है। इस फिल्म ने लॉकडाउन के दौरान अपनी भावनात्मक कहानी से लगभग 20 लाख दर्शकों का दिल जीता था और लंबे समय तक चर्चा में रही।
चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी की एक आदिवासी युवती के साथ कथित मारपीट और बल प्रयोग के मामले में सरायकेला खरसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
धनबाद थाना परिसर के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहां लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला अत्याधुनिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए थाना परिसर में ही भूमि का चयन कर लिया गया है।
जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबा गांव के बाउरी पाड़ा में मंगलवार दोपहर आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हजारीबाग में जिला मुख्यालय स्थित लगभग 146 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पंच मंदिर परिसर में एक बार फिर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि न्यायालय के यथास्थिति आदेश के बावजूद मंदिर परिसर के मुख्य द्वारों और गर्भगृहों पर जबरन ताले लगा दिए गए जिससे पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियां बाधित हो गईं।
पाकुड़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिरणपुर थाना क्षेत्र के घाघरजनी गांव से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए हैं। इस छापेमारी में 1 किलो 600 ग्राम गांजा और 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
भुरकुंडा रामगढ़ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़ा के अवसर पर श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में बुधवार को योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धनबाद के निरसा में शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय मैथन मोड़ में बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मैथन सिरामिक लिमिटेड की ओर से विद्यालय को 12 बेंच-डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं जिससे अब बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने की मजबूरी से मुक्त हो गए हैं।
औरंगाबाद रांची वाराणसी से रांची आ रही रेखा बस बिहार के औरंगाबाद जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
हजारीबाग शहर के गांधी मैदान के बाहर एक बार फिर सड़क किनारे ठेला बाजार सजने लगा है
ग्राम सभा की अनदेखी और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता न देने के आरोप को लेकर पोटका क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने रेड क्रॉस सोसाइटी से रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।
जामताड़ा भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जामताड़ा में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर सेवटा में अवैध संबंध के शक में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जामताड़ा नारायणपुर मोहर्रम पर्व को लेकर नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव में एक अनोखी और विवादित घटना सामने आई है जहां प्रेम विवाह से आहत एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान और श्राद्ध करा दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
चांडिल में प्रशासनिक फेरबदल के तहत कपाली ओपी में नए थाना प्रभारी के रूप में अविनाश कुमार की नियुक्ति की गई है। उन्होंने विधिवत रूप से कपाली ओपी की कमान संभाल ली है।
रांची झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS के कार्यालय पर कथित हमले की कोशिश का मामला सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव प्रवास कार्यक्रम के तहत धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मंगलवार को मैथन पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की।
सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी से एक ऐसा मामला सामने आया है
मैथन डैम में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब पर्यटकों से भरी एक नाव पानी के भीतर मौजूद पत्थर से टकराकर डूबने लगी। समय रहते स्पीड बोट चालक की सतर्कता से नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रामगढ़ जिले के बासल बलकूदरा फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पाकुड़ में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य हंजला शेख को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना पुलिस ने की।
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलपहाड़ी गांव स्थित बंद पड़े खदान में मंगलवार को एक युवक के लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के खदान के गहरे पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन अभियान चला रही है।
जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने 45 से अधिक फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वार्षिक मदरसा परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जामताड़ा जिले के महिला संध्या कॉलेज से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कॉलेज का बोनाफाइड सर्टिफिकेट कथित तौर पर एक पकौड़ी दुकान में उपयोग होते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के सामने आने के बाद दस्तावेजों की सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

















































