बिहार
पटना: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस ने RJD और लेफ्ट पार्टियों के रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को BPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
पटना: बिहार में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के साथ ही अब प्रभावित इलाकों में जलजनित बीमारियों और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दूषित पानी, जलमग्न चापाकलों और जगह-जगह जमा गंदगी के कारण बाढ़ प्रभावित लोगों में बुखार, टायफाइड, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में गुरुवार देर रात एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बंदी की पहचान मो. सिराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों से ई-मुलाकात के दौरान उसे अपनी जमानत याचिका खारिज होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वह मानसिक तनाव में चला गया।
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड में बाढ़ के बीच शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। शहजादपुर पंचायत के छोटी फुलवरिया गांव में घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची बाढ़ के पानी में डूब गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Bihar News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए ऐसे तरीकों का सहारा लेना शुरू कर दिया है, जो जांच एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन रहे हैं। हाल के दो मामलों में ट्रेन से शराब की खेप लेकर पहुंची युवतियों की गिरफ्तारी ने इस नए पैटर्न पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीतामढ़ी : शराब तस्करों ने नेपाल से भारतीय क्षेत्र में शराब पहुंचाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने कथित तौर पर ‘पुष्पा’ फिल्म की तर्ज पर नदी के रास्ते शराब की खेप भेजने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने तस्करों की योजना को नाकाम करते हुए नदी से शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली।
पटना: शिक्षक दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान छात्रों के बीच प्रोफेसर के अंदाज में नजर आए। उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए करियर, पैशन और भविष्य को लेकर कई अहम बातें साझा कीं। चिराग ने छात्रों से कहा कि कॉलेज का समय जीवन के सबसे खूबसूरत दौर में से एक होता है, लेकिन इसी दौरान भविष्य की दिशा भी तय होती है।
पटना: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहुंचे। दोनों ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
पटना: बिहार में गंगा और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ लोगों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। राजधानी पटना में गंगा का पानी बढ़ने से अब अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिवारों के सामने भी संकट खड़ा हो गया है।
पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर, बाढ़ से उत्पन्न स्थिति और आम लोगों के सामने आ रही चुनौतियों का आकलन किया।
पटनाः बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राजधानी पटना में गंगा खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 1.76 मीटर ऊपर, जबकि दीघा घाट पर 1.68 मीटर ऊपर दर्ज किया गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मधुपुर के पनाहकोला रोड स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो माह से कम्पलीट ब्लड काउंट यानी CBC जांच मशीन बंद पड़ी है।
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिराग पासवान के कार्यालय में डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र पहुंचा, जिसमें उनकी हत्या की चेतावनी दी गई है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने लगा है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। नदी के किनारे और निचले इलाकों में अब भी पानी जमा है। गंगा में बढ़े जलस्तर का असर जेपी गंगा पथ यानी मरीन ड्राइव के आसपास भी देखने को मिल रहा है
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दो नाबालिग भाइयों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के रजहटी गांव में 14 वर्षीय करन और 12 वर्षीय आर्यन के शव घर के एक कमरे से बरामद किए गए।
पटना: बिहार की राजनीति का चर्चित केंद्र रहा पटना का 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास अब नए रूप में नजर आ रहा है। करीब 20 वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ा रहा यह बंगला अब बिहार सरकार के पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम का आधिकारिक आवास बन गया है।
मधेपुरा: सावन की अंतिम सोमवारी पर बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे में कई श्रद्धालु और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह के विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी से बात की और उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया।
बिहार में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप का शुभारंभ किया गया। लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस एआई आधारित डिजिटल शिक्षा प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई।
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज की सहायक शिक्षिका पुष्पा प्रसाद का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें देश के अन्य चयनित शिक्षकों के साथ राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पुष्पा प्रसाद गोपालगंज के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कुचायकोट में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं।
धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनाए जाने के आरोप को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। मामला उस समय गरमा गया, जब डुमरी विधायक जयराम महतो के समर्थक और मुखिया समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने के बाद थाने में मारपीट की स्थिति बन गई।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की नई टीम के सामने आने वाले दिनों में सबसे बड़ी चुनौती युवाओं और Gen Z से जुड़े मुद्दों को लेकर हो सकती है। पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव के प्रतीक के रूप में देखे जा रहे 46 वर्षीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपनी 65 सदस्यीय टीम तैयार करने में करीब आठ महीने लगे। अब इस टीम की असली परीक्षा आगामी विधानसभा चुनावों और युवाओं के बीच बढ़ते असंतोष के मुद्दों पर होगी।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब पटना के गर्दनीबाग में छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बुधवार को सचिवालय थाने से रिहा कर दिया गया। तेजस्वी यादव को आरजेडी के राजभवन मार्च के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। रिहाई के बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के मुद्दे और कथित गोलीकांड को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की।
लखीसराय: प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) में सावन की सोमवारी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद लखीसराय की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने के बाद सदर अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
लखीसराय: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोक धाम) में सावन की तीसरी सोमवारी को हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए त्वरित कदम उठाया है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना में साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। पटना साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में रैपिडो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के बैंक खातों से करीब 25 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।
भोजपुर: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा घोटाले की जांच में अब बिहार के भोजपुर जिले का कनेक्शन सामने आया है। CID की टीम ने चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव निवासी मिथिलेश सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जांच में उसका नाम JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी कराने वाले नेटवर्क की एक अहम कड़ी के रूप में सामने आया है।
पटना: लखीसराय के अशोक धाम में सोमवार को करंट फैलने की अफवाह के बाद मची भगदड़ ने एक बार फिर बड़े धार्मिक आयोजनों में अफवाह और भीड़ प्रबंधन के सवाल खड़े कर दिए हैं। अशोक धाम स्टेशन और मंदिर के बीच बिजली का पोल गिरने के बाद करंट फैलने की अफवाह तेजी से फैली। प्रशासन के अनुसार पोल में करंट नहीं था, लेकिन अफवाह के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई।
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। विधानसभा के मुख्य भवन में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
पटना: राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हर्ष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी मौत को सामान्य नहीं मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामले में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पटना: बिहार के पटना जिले में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के आदिलपुर गंगा घाट पर स्नान करने गए तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे के करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने एक किशोर का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य किशोरों की तलाश अभी जारी है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 9 बजे गांधी मैदान में तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। मुख्यमंत्री के तौर पर गांधी मैदान में यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण रहा।
गया: बिहार के गयाजी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव की है, जहां पुराने कुएं में मोटर ठीक करने उतरे एक व्यक्ति की कथित तौर पर जहरीली गैस के प्रभाव से हालत बिगड़ गई।
पटना: बिहार में BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज होने जा रहा है। TRE-4 का विज्ञापन जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने 18 अगस्त 2026 से पटना में आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सियासी बहस तेज हो गई है। NCAER की रिपोर्ट में शराबबंदी के प्रभावों को लेकर उठाए गए सवालों के बीच बीजेपी नेता और बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए कुछ शराब माफिया और शराब प्रेमी लोग बेचैन हैं।
झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत पाकुड़ जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 और 9 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
पटना: बिहार की सियासत में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के एक बड़े फैसले ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। तेजस्वी यादव ने पार्टी की विभिन्न स्तरों पर गठित संगठन इकाइयों को भंग कर दिया है। इस फैसले को जहां बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे संगठन को नए सिरे से तैयार करने की रणनीति भी बताई जा रही है।
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के दोघरा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका को फोन कर जहर खाने की जानकारी दी और उसके WhatsApp पर जहर की बोतल की तस्वीर भी भेजी।






















































