पालोजोरी में कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष चयन और सारठ विधानसभा मजबूती पर चर्चा
देवघर :. संगठन सृजन कार्यक्रम-2025 के
तहत पालोजोरी प्रखंड के आकाश प्लेस में कांग्रेस कमेटी की एक अहम
बैठक आयोजित की गई. बैठक में देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया और सारठ विधानसभा संगठन सुदृढ़ीकरण पर विस्तार से चर्चा
हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और
पर्यवेक्षक के रूप में हिमाचल प्रदेश के विधायक एवं देवघर जिला पर्यवेक्षक मलिंदर
राजन, पर्यवेक्षक
सुरेन राम, वरिष्ठ कांग्रेसी
नेता अशोक वर्मा,
देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश
और सारठ पर्यवेक्षक डॉ. सिराज अंसारी
शामिल हुए. बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
हुए नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में
पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक
कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाया जाएगा. कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती देने और युवाओं को संगठन
से जोड़ने पर जोर दिया गया. इस मौके पर पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष शमशेर अंसारी,
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी,
मंडल अध्यक्ष उत्तम राय, महमूद
अंसारी, महासचिव
ताज मोहम्मद, मिथिलेश
चौधरी, साजिद अंसारी,
हेमलाल मरांडी समेत कई पंचायत
अध्यक्ष और मुखिया मौजूद रहे. बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी
संख्या में भागीदारी देखने को मिली. इसमें
पालोजोरी प्रखंड मीडिया प्रभारी अनीश
राजा, प्रमोद चौधरी,
रफीक अंसारी, प्रकाश
यादव, दिलीप चौधरी,
निमाई भंडारी, सलाउद्दीन
अंसारी, विपुल मंडल,
शाहजहां अंसारी, मनोज
मिर्धा और करीमुद्दीन अंसारी
समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि संगठन को
नए सिरे से मजबूती प्रदान की जाए और आने वाले राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस की
भूमिका को और प्रभावी बनाया जाए.