नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेंटेनेंस हाउसकीपिंग रसोई संचालन कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली का भौतिक सत्यापन किया गया। रेजिडेंट कमिश्नर ने निर्देश दिया कि भवन को बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनसुविधाओं के मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और तकनीक सक्षम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने पर जोर दिया। साथ ही ऑनलाइन फीडबैक प्रणाली शुरू करने मैनुअल रिकॉर्ड अपडेट रखने शौचालय व्यवस्था मजबूत करने और कूड़ा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।इसके अलावा भवन परिसर में उद्योग विभाग और JTDC कार्यालय शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई ताकि दिल्ली स्थित झारखंड भवन को प्रशासनिक औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों का प्रभावी केंद्र बनाया जा सके।रेजिडेंट कमिश्नर ने रसोई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भवन में ठहरे अतिथियों को समय पर और बेहतर गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जाए।