साहेबगंज नकली कीटनाशक भंडाफोड़
साहेबगंज जिले के
मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवबरण में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम
ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली कीटनाशक दवा बनाने और बेचने वाले संगठित गिरोह का
भंडाफोड़ किया है।जानकारी के अनुसार इंडोफिल इंडस्ट्री कंपनी के इलेक्ट्रो नामक कीटनाशक दवा की
नकली पैकेजिंग कर उसे असली बताकर किसानों के बीच बेचा जा रहा था। इस अवैध कारोबार
की सूचना लंबे समय से मिल रही थी।कंपनी के क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी रणजीत सिंह
ने इसकी शिकायत प्रशासन से की जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी अमर जॉन
आइंद के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद तिग्गा बीडीओ बासुकीनाथ टूडू मिर्जाचौकी थाना
प्रभारी रूपेश कुमार समेत पुलिस टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान मौके से 50
एमएल के करीब 1610 डिब्बे नकली कीटनाशक दवा जब्त किए गए जिनकी बाजार कीमत
लगभग साढ़े 22 लाख
रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 33 लाख रुपये मूल्य के फर्जी प्रिंटेड रैपर स्टीकर भी बरामद किए
गए हैं। सभी सामानों को जब्त कर लिया गया है।इस कार्रवाई के बाद इलाके में नकली
दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू
कर दी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।इस मामले के सामने आने
के बाद किसानों के बीच भी चिंता बढ़ गई है। कई किसानों का मानना है कि वे अनजाने
में नकली दवा का उपयोग कर रहे थे जिससे उनकी फसलों पर असर नहीं हो रहा था
और उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।














