पोटका स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अभाव में महिलाएं अक्सर संक्रमण का शिकार हो जाती हैं और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई बार अकाल मृत्यु तक हो जाती है। इन गंभीर समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूसील UCIL के कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम की अगुवाई में तुरामडीह क्लब भवन में महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यशाला में कंपनी के विस्थापित एवं प्रभावित गांव ताल्सा केरूआ डुगरी नान्दूप और तुरामडीह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।कार्यशाला के दौरान महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही उन्हें स्वच्छता पोषण और समय पर इलाज के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यशाला के बाद महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। गांव की गुड़िया सवैया ने यूसील प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें कई बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान से परिवार समाज और देश स्वस्थ रहेगा।