झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला की रहने वाली कविता पासवान ने थाना में आवेदन देकर एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 17 मार्च को लगभग 4:30 बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान शशि पासवान गुलाम पासवान और बटुक पासवान जबरन घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे।पीड़िता के अनुसार जब उसके पति बाल्मिकी पासवान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की और घर से बाहर निकालकर भी हमला किया।इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है जिसमें उनकी बेटी स्नेहा कुमारी भी शामिल है। इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।