नारायणपुर जामताड़ा शांति समिति बैठक
जामताड़ा रामनवमी और ईद जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नारायणपुर एवं जामताड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन एवं जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज महतो ने संयुक्त रूप से की।बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर अपने सुझाव साझा किए।नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने कहा कि रामनवमी और ईद आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन पर्वों को मनाएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या संदेश फैलाने से बचें।वहीं जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज महतो ने कहा कि पर्व त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाएगी और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।उन्होंने आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।बैठक के दौरान जुलूस मार्ग समय निर्धारण एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे।अंत में सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि रामनवमी और ईद के अवसर पर क्षेत्र में शांति सौहार्द और भाईचारे का वातावरण बनाए रखा जाएगा ताकि दोनों त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सकें।















