जमशेदपुर टाटानगर आदित्यपुर रेलवे में नई नियुक्ति
जमशेदपुर टाटानगर और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के
प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव किया गया है। रेलवे विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार
राकेश कुमार राय को दोनों स्टेशनों का मुख्य वाणिज्य निरीक्षक CCI नियुक्त किया गया है।राकेश कुमार राय
इससे पहले चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके प्रशासनिक
अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी
नियुक्ति से टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के वाणिज्यिक कार्यों में मजबूती आने की
उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उनके नेतृत्व में टिकटिंग व्यवस्था यात्री सुविधाओं और
राजस्व प्रबंधन में सुधार होगा।दोनों स्टेशन झारखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में
शामिल हैं जहां
प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में अनुभवी अधिकारी की
तैनाती को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इसी क्रम में टाटानगर स्टेशन के मुख्य
वाणिज्य निरीक्षक शंकर झा को पदोन्नति देते हुए सहायक वाणिज्य प्रबंधक ACM बनाया गया है। यह प्रमोशन उनके अनुभव और
बेहतर कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। पदोन्नति के बाद उन्हें नई जिम्मेदारी
देने की प्रक्रिया दक्षिण पूर्व रेलवे जोन द्वारा शुरू कर दी गई है।रेलवे विभाग के
इस फैसले का स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्वागत किया है। उम्मीद जताई जा
रही है कि इस बदलाव से कार्य प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी तथा
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।















