गढ़वा श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार नजर रही है। यहां स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती के बावजूद संसाधनों के अभाव में मरीजों को इलाज का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।हालात यह हैं कि अस्पताल में सर्जन गायनोकोलॉजिस्ट और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की पोस्टिंग पिछले कई महीनों से है लेकिन जरूरी उपकरण और सिस्टम विकसित नहीं होने के कारण डॉक्टर सिर्फ ओपीडी कर वापस लौट जा रहे हैं। नतीजतन मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी रांची और बनारस का रुख करना पड़ रहा है।अस्पताल में ब्लड बैंक ब्लड जांच अल्ट्रासाउंड डिजिटल एक्स रे और रेडियोलॉजिस्ट जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। इससे केवल इलाज प्रभावित हो रहा है बल्कि मरीजों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है।जानकारी के अनुसार स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने आवश्यक उपकरणों की सूची अस्पताल प्रबंधन को सौंप दी है लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उस पर पूरी तरह कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे डॉक्टरों में भी निराशा है और वे विकल्प तलाशने लगे हैं।इस संबंध में अस्पताल की डीएस डॉ. सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सूची के आधार पर आधे से अधिक सामान खरीदे जा चुके हैं और जल्द ही सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।वहीं एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।