हजारीबाग रामनवमी के अवसर पर हजारीबाग में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान डीजे साउंड को लेकर विवाद सामने आया है। दूसरे बंगला जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा कुछ स्थानों पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई जबकि दारू और पंच मंदिर क्लब में डीजे को अनुमति दिए जाने की बात सामने आई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।इस मुद्दे पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन डीजे बजाने पर रोक लगाता है तो वे हजारीबाग बंद कराने का आह्वान करेंगे और ऐसे में लोग त्योहार नहीं मनाएंगे।विधायक ने प्रशासन से सभी जगह एक समान नियम लागू करने की मांग की है ताकि किसी प्रकार का भेदभाव न हो और सभी समुदायों में समानता बनी रहे।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है ताकि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।