रामगढ़ उपाध्यक्ष चुनाव परिणाम
रामगढ़ समाहरणालय में नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस चुनाव में श्री रणधीर कुमार को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।निर्वाचन के बाद नगर परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद की निर्वाची पदाधिकारी श्रीमती गीतांजलि कुमारी ने विजयी उम्मीदवार रणधीर कुमार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कुमारी ने उन्हें उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज, पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उपाध्यक्ष पद के लिए तीन वार्ड पार्षदों अरुण कुमार कुशवाहा रणधीर कुमार एवं प्रतिभा शरण ने नामांकन किया था। बाद में अरुण कुमार कुशवाहा ने अपना नामांकन वापस ले लिया।निर्वाचन के दौरान रणधीर कुमार को 17 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिभा शरण को 15 मत मिले। इस प्रकार कड़े मुकाबले में रणधीर कुमार ने जीत हासिल की।चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी की रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह विधायक ममता देवी ने समाहरणालय पहुंचकर नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।















