ईचागढ़ कुकड़ू स्कूल योजना मुद्दा
ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सदन के शून्य काल में कुकड़ू प्रखंड स्थित पुनर्वासित स्थल पर संचालित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में पढ़ने वाली विस्थापित दलित एवं आदिवासी परिवारों की बच्चियों को पिछले 5 वर्षों से साइकिल अनुदान योजना और सावित्रीबाई फूलों किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।विधायक सविता महतो ने आसन के माध्यम से सरकार का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए दोनों योजनाओं को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की भी मांग रखी ताकि वे सुगमता से स्कूल आ जा सकें।उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ न मिलने से गरीब और वंचित वर्ग की छात्राओं की शिक्षा पर सीधा असर पड़ रहा है जो चिंता का विषय है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।इस संबंध में जानकारी झामुमो केंद्रीय सदस्य सह विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने दी।















