जामताड़ा साइबर क्राइम एक्शन
जामताड़ा जिले में
साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार
किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा
की टीम ने करमाटाँड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की।इस अभियान का नेतृत्व पुलिस
निरीक्षक अमृत कुमार राम ने किया। उनके साथ पुलिस निरीक्षक नितिश कुमार सहायक अवर निरीक्षक
कुन्दन कुमार वर्मा बिनोद सिंह ईश्वर मराण्डी सहित अन्य पुलिसकर्मी
शामिल रहे।छापेमारी करमाटाँड़ थाना अंतर्गत काजरा से शिमला जाने वाली पक्की सड़क
के किनारे स्थित पदमडीह गाँव के टाँड़ इलाके में की गई जहाँ आकसिया और लिपटस के पेड़ों के बीच
साइबर अपराधियों का गिरोह सक्रिय था। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए सभी
आरोपियों को रंगे हाथों साइबर अपराध करते हुए गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की
पहचान उज्जवल कुमार शाही 26 वर्ष राजेन्द्र मंडल 33
वर्ष राजकिशोर शाही 49 वर्ष अजीत कुमार मंडल 28 वर्ष अमित कुमार शाही 19 वर्ष और कुन्दन कुमार मंडल 25 वर्ष के रूप में हुई है। सभी आरोपी
करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गाँवों के निवासी हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास
से बड़ी संख्या में साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें 13
मोबाइल फोन 18
सिम कार्ड एक लैपटॉप और चार मोटरसाइ किल शामिल हैं। ये सभी सामान फर्जी
पहचान के माध्यम से उपयोग में लाए जा रहे थे।इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध
थाना कांड संख्या 17/26 दिनांक
18 मार्च 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023
की विभिन्न धाराओं
आईटी एक्ट की धारा 66
बी सी डी तथा टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023
की धारा 42 (3)(ई) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई साइबर अपराध पर अंकुश लगाने
की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी
भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर
प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।















