पोटका कोवाली थाना शांति समिति बैठक
पोटका कोवाली थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद
को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से
प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा अंचल अधिकारी निकिता बाला डीएसपी संदीप भगत जिला परिषद सदस्य
सूरज मंडल तथा मुखिया देवी कुमारी भूमिज उपस्थित रहे।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों
एवं स्थानीय लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रामनवमी एवं ईद का पर्व आपसी
भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।इस अवसर पर डीएसपी संदीप भगत ने
सभी से शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने
हल्दीपोखर क्षेत्र के लोगों से आपसी एकता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी
भी प्रकार की समस्या या सूचना होने पर सीधे प्रशासन से संपर्क करें, त्वरित समाधान किया जाएगा।बैठक में
पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह आफताब अंसारी रतन सोनकर संतोष मंडल पवन कुमार चिंटू अग्रवाल शंकर गुप्ता ओम गुप्ता गांगडीह के मुखिया कार्तिक मुर्मू समाजसेवी पिंटू
गुप्ता उत्पल
बोस सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।















