महटिकरा चौक सड़क हादसा
हजारीबाग जिले के केरेडारी बड़कागांव रोड स्थित महटिकरा चौक के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं जिससे एक महिला सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही टर्बो गाड़ी की चपेट में आने से महिला वाहन के चक्के के नीचे आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतका केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा कुठान गांव की निवासी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार
वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थी तभी महटिकरा चौक के समीप यह हादसा हुआ।घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।














