धनबाद झरिया में एलपीजी संकट पर सड़क जाम
धनबाद के झरिया
क्षेत्र में एलपीजी
गैस की भारी किल्लत
ने लोगों को परेशान
कर दिया है। बस्ताकोला
रेस्क्यू के पास धनबाद सिंदरी
मुख्य मार्ग पर सैकड़ों
लोगों ने सड़क जाम कर विरोध
प्रदर्शन किया।बताया जा रहा है कि पिछले
तीन से चार दिनों
से लोग गैस सिलेंडर
के लिए एजेंसी
के चक्कर काट रहे हैं। सुबह सुबह सिलेंडर लेकर पहुंचने
के बावजूद उन्हें
खाली हाथ लौटना
पड़ रहा है जिससे
लोगों में भारी नाराजगी
है।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया
है कि चौधरी
गैस एजेंसी में अव्यवस्था
के साथ साथ काला बाजारी
भी हो रही है। उनका कहना है कि पहले बुकिंग
के बाद सिलेंडर
घर तक पहुंचाया
जाता था लेकिन
अब उपभोक्ताओं को खुद लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। कई लोगों
ने बताया कि उन्होंने 4 से 5 दिन पहले ही भुगतान
कर दिया था फिर भी उन्हें
गैस नहीं मिल रही है।मंगलवार
सुबह बड़ी संख्या
में लोग बस्ताकोला
इंडियन गैस एजेंसी
के पास जमा हो गए। जब करीब 11 बजे तक एजेंसी
नहीं खुली तो लोगों
का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने
मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
करीब आधे घंटे तक यातायात
पूरी तरह बाधित
रहा।सूचना मिलने पर स्थानीय
पुलिस मौके पर पहुंची
और लोगों को समझा बुझाकर
जाम हटवाया। हालांकि
लोगों ने चेतावनी
दी है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति
सामान्य नहीं हुई तो वे दोबारा
उग्र आंदोलन करेंगे।स्थानीय
लोगों का यह भी मानना
है कि अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर अमेरिका
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब स्थानीय
बाजारों पर भी पड़ रहा है जिससे
गैस की किल्लत
और बढ़ गई है।















