हजारीबाग जिले के चारही चुरचू प्रखंड अंतर्गत हेंदेगढ़ा पंचायत के नीमाडीह गांव में बुधवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमाडीह निवासी 38 वर्षीय रामअवतार सिंह खेत की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक रामअवतार सिंह अपने पीछे पत्नी एक पुत्र आदर्श कुमार एवं एक पुत्री सुहानी कुमारी को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।