रामगढ़ नगर परिषद प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण
रामगढ़ समाहरणालय में आज नगर परिषद
रामगढ़ के नवनिर्वाचित
अध्यक्ष एवं वार्ड
पार्षदों का शपथ ग्रहण
समारोह आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन
पदाधिकारी सह उपायुक्त
श्री फैज अक अहमद मुमताज
ने सभी जनप्रतिनिधियों
को पद एवं गोपनीयता
की शपथ दिलाई।इस
अवसर पर नवनिर्वाचित
अध्यक्ष एवं वार्ड
पार्षदों ने विधि द्वारा
स्थापित भारत के संविधान
के प्रति सच्ची
श्रद्धा एवं निष्ठा
रखने तथा देश की सार्वभौमिकता
एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प
लिया। साथ ही उन्होंने
अपने कर्तव्यों का ईमानदारी
और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन
करने की शपथ ली।समारोह
के दौरान प्रशासनिक
अधिकारी एवं अन्य गणमान्य
लोग भी मौजूद
रहे। शपथ ग्रहण
के साथ ही अब नगर परिषद
के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि
अपने-अपने क्षेत्रों में विकास
कार्यों को आगे बढ़ाने
की जिम्मेदारी संभालेंगे।















