गिरिडीह में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने रामनवमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार हिंदू समाज रामनवमी के अवसर पर दिखाएगा कि डीजे कैसे बजाया जाता है और हिंदू क्या होता है।उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जोरदार प्रतिक्रिया दी और माहौल काफी गर्म रहा। तोगड़िया के इस बयान को लेकर जिले में चर्चा तेज हो गई है।इसके अलावा उन्होंने खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि वे देश आपस में ही लड़ते रहें। इस बयान को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस शुरू हो गई है।प्रवीण तोगड़िया के इन बयानों के बाद प्रशासन की नजर भी इस पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है क्योंकि आने वाले त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है।