हजारीबाग प्रेस क्लब में सोमवार को वरिष्ठ पत्रकार शशि सिंह का आगमन हुआ जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।प्रेस क्लब अध्यक्ष मुरारी सिंह के नेतृत्व में शशि सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब में उत्साह का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।इस अवसर पर शशि सिंह ने अपने पत्रकारिता जीवन के अनुभव साझा किए और युवा पत्रकारों को निष्पक्ष जिम्मेदार और तथ्य आधारित पत्रकारिता करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही और सटीक जानकारी देना है।उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल युग के तेजी से बढ़ते प्रभाव के बावजूद प्रिंट मीडिया यानी अखबारों की विश्वसनीयता आज भी बनी हुई है और यही पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में प्रेस क्लब के कई सदस्य और स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे जिन्होंने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताया।