देवघर संजय पंडित संथाल परगना प्रभारी नियुक्त
देवघर
आम आवाम विकास मोर्चा AAVM ने संगठन विस्तार के तहत देवघर जिले के पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत मटियारा पंचायत के बदिया गांव निवासी संजय पंडित को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश यादव द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी पत्र के अनुसार, संजय पंडित को पार्टी की झारखंड राज्य समिति का सदस्य भी नामित किया गया है। संगठन ने उन्हें संथाल परगना प्रमंडल के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी दी है।संजय पंडित एक साधारण परिवार से आते हैं और परंपरागत रूप से मिट्टी के बर्तन बनाने के कार्य से जुड़े रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर सामाजिक और राजनीतिक पहचान बनाई है।बताया जाता है कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सारठ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। महज 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने दिग्गज उम्मीदवारों के बीच मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।मनोनीत होने के बाद संजय पंडित ने कहा कि एक छोटे परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था लेकिन मेहनत और संघर्ष ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। उन्होंने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का भरोसा जताया।इस अवसर पर कुमार आस्तिक गिरि उर्फ कृष्णा मनोज साह अशरफ़ अंसारी मुन्ना कापरी जुनैद अंसारी जाकिर अंसारी सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर की।















