रामगढ़ जिले के पारसोतिया इलाके में बीती देर रात आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में अंकित यादव नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को तुरंत एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के बाहर खून के छींटे और चप्पल मिलने से घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।पुलिस ने फॉरेंसिक प्रक्रिया के तहत रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है हालांकि गोली किन परिस्थितियों में चली यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि अंकित यादव को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद पारसोतिया और आसपास के क्षेत्रों में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित विवाद और संबंधित लोगों की गतिविधियों की जांच कर रही है।