असम नई सरकार मंत्रिमंडल पर हिमंता का बड़ा बयान
हिमंता बिस्वा सरमा ने असम में नई सरकार
के गठन से पहले मंत्रिमंडल को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि नई एनडीए
सरकार में करीब 18 से
19 मंत्री शामिल हो सकते
हैं। हालांकि किसे मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी इस
पर अंतिम फैसला अभी बाकी है। असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
आयोजित होगा। हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह वेटरनरी कॉलेज
फील्ड में आयोजित किया
जाएगा। मीडिया
से बातचीत में हिमंता ने कहा अभी तक मंत्रियों की कोई अंतिम सूची
तैयार नहीं हुई है। देर रात तक पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा के बाद फैसला लिया
जाएगा। हिमंता
बिस्वा सरमा ने कहा कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिलेगा या अनुभवी नेताओं
को बरकरार रखा जाएगा यह पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा। उन्होंने
साफ किया कि अभी किसी नाम की पुष्टि नहीं की जा सकती। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता असम पहुंच
चुके हैं और देर रात तक बैठकें चल सकती हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी अमित
शाह राजनाथ सिंह समेत
कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा देश के कई राज्यों के
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा
ने कहा कि असम की जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है और सरकार अगले पांच
वर्षों तक राज्य के विकास और कल्याण के लिए लगातार काम करेगी। उन्होंने कहा शपथ ग्रहण के बाद
हमारा पूरा ध्यान असम के विकास जनता
की उम्मीदों और जिम्मेदारियों को निभाने पर होगा।














