देवघर मोबाइल झपट्टा गिरोह का पर्दाफाश
देवघर पुलिस को
मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर में लगातार हो रही
मोबाइल छिनतई की घटनाओं के बाद पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए गिरोह का
पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बड़ी
संख्या में चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।जानकारी के अनुसार सत्संग मोड़ और पटेल
चौक के पास हुई मोबाइल छिनतई की घटनाओं के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए
एसडीपीओ देवघर के नेतृत्व में देवघर और रिखिया थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की।जांच
के दौरान पता चला कि गिरोह चोरी किए गए मोबाइल फोन का लॉक तोड़कर उन्हें बाजार में
बेच देता था। साथ ही इन मोबाइलों का इस्तेमाल साइबर अपराध में भी किया जाता था।पुलिस
ने कार्रवाई के दौरान एक लैपटॉप भी बरामद किया है, जिसमें ऐसे सॉफ्टवेयर पाए गए जिनकी मदद
से मोबाइल फोन का लॉक तोड़ा जा रहा था।इसके अलावा पुलिस ने 11 महंगे मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी
जब्त किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत कुमार विजय कुमार अमन चौधरी और विक्की महता शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार अनिकेत कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।पुलिस अब गिरोह के
अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।














