हजारीबाग में हाइवा टायर फटा मारपीट
हजारीबाग जिले के
बड़कागांव क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी बड़वाहडीह बानादाग रोड के समीप एक हाइवा वाहन का
अचानक टायर फट गया। टायर फटने के दौरान सड़क पर उछले पत्थर से बड़कागांव से
हजारीबाग जा रही एक चारपहिया वाहन का शीशा टूट गया।घटना के बाद चारपहिया वाहन चालक
हाइवा ड्राइवर से बात करने पहुंचा। आरोप है कि बातचीत के दौरान कुछ हाइवा चालकों
और उनके साथ मौजूद लोगों ने वाहन चालक के साथ मारपीट कर दी।घटना के बाद मौके पर
अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।फिलहाल
घटना को लेकर पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। मारपीट और वाहन क्षति को
लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।














