रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब शराब निर्माण सामग्री और तीन वाहनों को बरामद किया है।रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना अंतर्गत ग्राम ऊपर खखरा टोला पत्थलगढ़ा स्थित एक बंद घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है।सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। इसके बाद गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार की टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मुर्मू और भदरू सिंह के रूप में हुई है।दोनों की निशानदेही पर तीन घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, नकली होलोग्राम शराब निर्माण सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए गए।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक चारपहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं।पुलिस के अनुसार आरोपी नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। मामले में उत्पाद अधिनियम और बीएनएस के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।