धनबाद नवनिर्मित विद्यालय भवन उद्घाटन
धनबाद जिले के निरसा
क्षेत्र अंतर्गत एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित मध्य विद्यालय एग्यारकुंड में
सोमवार को नवनिर्मित 4 एसीआर
भवन का उद्घाटन विधायक अरूप चटर्जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में
जनप्रतिनिधियों शिक्षकों विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों की
उपस्थिति रही।उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों का तिलक लगाकर गुलदस्ता भेंट कर और
अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बादल चंद्र बाउरी मैथन सिरामिक के
सीएसआर पदाधिकारी गोविंद प्रसाद पंचायत मुखिया अजय कुमार राम समेत कई
शिक्षक और ग्रामीण मौजूद रहे।विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि विद्यालय का पुराना भवन
काफी जर्जर हो चुका था जिससे छात्रों और शिक्षकों को परेशानी
हो रही थी। पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों द्वारा लगातार शिकायत मिलने के बाद
बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नए 4 एसीआर भवन की स्वीकृति दी गई थी।उन्होंने
कहा कि नए भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में
पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा तथा विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और मजबूत होगी।विधायक
ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा समाज को आगे
बढ़ाने का सबसे बड़ा माध्यम है।वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने नए
भवन के निर्माण पर खुशी जताते हुए विधायक और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त
किया।














