गिरिडीह में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग
गिरिडीह जिले के
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयडीह स्थित निधि जनरल स्टोर में सोमवार देर
रात भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी जिसने कुछ ही मिनटों
में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।आग की इस घटना में दुकान में रखे चार
फ्रिज 55 इंच टीवी मोबाइल फोन दो फोटोकॉपी मशीन नगद राशि और राशन का
सामान जलकर राख हो गया।दुकानदार मनोहर कुमार मरीक और उनके पुत्र विक्रम कुमार मरीक
आग बुझाने के दौरान झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के समय परिवार दुकान के
पीछे स्थित मकान में मौजूद था। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे
और आग बुझाने में जुट गए।सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर
पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घायलों को तुरंत निजी नर्सिंग होम
में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।दुकानदार मनोहर मरीक ने बताया कि इस
हादसे में करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों
का कहना है कि यदि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी
और बड़ा हादसा हो सकता था।मुफस्सिल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।















