असम में हिमंता बिस्वा सरमा मिशन 2 शुरू एनडीए का शक्ति प्रदर्शन
असम की राजनीति में एक बार फिर बीजेपी
ने अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बना ली है। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को दूसरी बार असम के
मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय
मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने
उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ पूर्व
केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली एजीपी अध्यक्ष अतुल बोरा बोडोलैंड
पीपुल्स फ्रंट के चरण बोरो और
बीजेपी की अजंता नेओग ने मंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह
सिर्फ सरकार गठन नहीं बल्कि
एनडीए के बड़े शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी गृह
मंत्री अमित शाह रक्षा
मंत्री राजनाथ सिंह वित्त
मंत्री निर्मला सितरमान
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद
सोनोवाल और बीजेपी अध्यक्ष
नितिन नवीन समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक एनडीए शासित राज्यों के 40 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री
भी इस समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा कई उद्योगपति विदेशी
राजनयिक वैष्णव मठों के प्रमुख और बीजेपी संगठन
के पदाधिकारी भी समारोह के गवाह बने। बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के जरिए
पूर्वोत्तर में अपनी राजनीतिक ताकत और गठबंधन की मजबूती का बड़ा संदेश देने की
कोशिश की है। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा अब मिशन 2
के
तहत विकास क्षेत्रीय
संतुलन और संगठनात्मक मजबूती पर फोकस करेंगे।














