नीट यूजी 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द
देश
की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। नेशनल
टेस्टिंग एजेंसी NTA ने पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा को
रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 3 मई
2026 को आयोजित हुई थी जिसमें करीब 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया
था। पिछले
कई दिनों से परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे थे। राजस्थान में पेपर लीक
के बड़े खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया। जांच एजेंसियों को मिले इनपुट के
आधार पर NTA ने परीक्षा रद्द करने
का फैसला लिया। अब इस पूरे मामले की जांच CBI करेगी। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान SOG की
जांच में सामने आया कि एक संदिग्ध सैंपल पेपर में 100 से ज्यादा सवाल हूबहू मैच कर रहे थे।
इसके बाद एजेंसियों ने परीक्षा प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई। मामले
में अब तक 45 लोगों की गिरफ्तारी
की खबर है और मनीष यादव गैंग का नाम भी जांच के दायरे में बताया जा रहा है। NTA ने अपने आधिकारिक
बयान में कहा कि पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करना
जरूरी था। एजेंसी ने साफ किया कि छात्रों से दोबारा कोई फीस नहीं ली जाएगी और
उन्हें नया फॉर्म भरने की भी जरूरत नहीं होगी। एजेंसी के अनुसार छात्रों
को वही परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे जहां उन्होंने पहले परीक्षा दी थी। जल्द
ही नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। पेपर लीक विवाद के बाद देशभर में
छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई जगह प्रदर्शन शुरू हो
चुके हैं। लाखों छात्रों का कहना है कि मेहनत करने वाले उम्मीदवारों के भविष्य के
साथ खिलवाड़ हुआ है। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच
के आदेश दे दिए हैं। अब पूरे देश की नजर इस बात पर टिकी है कि नई परीक्षा कब
आयोजित होगी और दोषियों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।














