धनबाद चिरकुंडा जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी का प्रयास
धनबाद जिले के निरसा
स्थित चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में चल रही शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 के पाइप चोरी करने का प्रयास सामने आया
है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से करोड़ों रुपये मूल्य के पाइप चोरी होने से बच गए।जानकारी
के अनुसार वार्ड संख्या 14 के
बगानधौड़ा इलाके में जलापूर्ति योजना के तहत पाइप रखे गए थे। इन पाइपों को वार्ड 13,
14, 15 और 16 के कुछ हिस्सों में बिछाया जाना है ताकि
शहरी क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर किया जा सके।बीती रात दर्जनों की संख्या में
चोर पाइप चोरी करने पहुंचे। आरोप है कि चोरों ने पास में स्थित बंद पड़े KMCEL
कारखाने की दीवार काटकर दूसरी ओर से
बड़े वाहनों के जरिए पाइप ले जाने की तैयारी की थी।स्थानीय लोगों को आवाज सुनाई
देने पर उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए
और पाइप वहीं छोड़ दिए।लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं
हो चुकी हैं। निरसा विधानसभा क्षेत्र के कलियासोल प्रखंड में भी जलापूर्ति योजना
के पाइप चोरी हो चुके हैं।स्थानीय लोगों ने कहा कि इलाके में पानी की भारी समस्या
है और इस योजना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन पाइप चोरी की घटनाएं
और दूसरी ओर जलमीनार निर्माण को लेकर विरोध से योजना के भविष्य पर सवाल खड़े हो
रहे हैं।लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से पाइपों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की
मांग की है।















