जामताड़ा बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर में मौत
जामताड़ा जिले के
नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो
गया। बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की
मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
हो गया।मृतक की पहचान दुधानी गांव निवासी 55 वर्षीय राजामुनी मंडल के रूप में हुई
है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के रायडीह गांव निवासी
राजकुमार सिंह के रूप में की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक
से किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक
को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि राजामुनी मंडल की घटनास्थल पर ही
मौत हो गई जबकि
राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके
पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
है।















