लातेहार जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत तरवाडीह पंचायत के बिनगाड़ा गांव के दर्जनों पाहन बैगा ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन देकर फर्जी तरीके से वन पट्टा लेने का आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने गांव के वन समिति अध्यक्ष सहेंद्र लोहरा समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उग्रवाद का भय दिखाकर पाहन बैगा समुदाय की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से वन पट्टा हासिल किया है।पाहन बैगा समुदाय के सूर्यदेव सिंह और ग्राम प्रधान हरिहर सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन उनके पूर्वजों से चली आ रही पुश्तैनी भूमि है। उनका आरोप है कि जमीन को फर्जी तरीके से वन पट्टा में शामिल कर लिया गया।ग्रामीणों ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और कथित फर्जी वन पट्टा को रद्द करने की मांग की है।ग्रामीणों ने मांग की कि पाहन बैगा समुदाय की जमीन को मुक्त कराया जाए और इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।