बोकारो में संदिग्ध दस्तावेज बरामद
बोकारो जिले के
सेक्टर 6 थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी कॉलेज के
पीछे भारी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड आधार कार्ड पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के एटीएम
कार्ड बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।मौके से मिले कई दस्तावेजों पर
वर्ष 2027, 2029 और
2030 तक की वैधता अंकित
है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी संख्या में ये महत्वपूर्ण दस्तावेज आखिर
यहां कैसे पहुंचे और किसने इन्हें फेंका।स्थानीय लोगों और प्रशासन को आशंका है कि
मामला किसी बड़े साइबर स्कैम से जुड़ा हो सकता है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी
इलाके के पास स्थित मालती रेजिडेंसी में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का
भंडाफोड़ किया था। आरोपी वहां किराए के कमरे में रहकर साइबर अपराध को अंजाम देते
थे। पुलिस को वहां से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले थे।अब उसी इलाके के पास बड़ी
संख्या में पहचान पत्र और बैंकिंग दस्तावेज मिलने से मामले को गंभीर माना जा रहा
है।बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा
कि एक दो दस्तावेज मिलना अलग बात है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में दस्तावेज मिलना
गंभीर मामला है और इसकी गहन जांच जरूरी है।प्रशासन यह पता लगाने में जुट गया है कि
दस्तावेज किसने फेंके और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।















