भुरकुंडा में संगम खदान पर रोडसेल समिति का धरना
रामगढ़ जिले के
भुरकुंडा क्षेत्र में भुरकुंडा कोलियरी रोडसेल समिति ने अपनी पांच सूत्री मांगों
को लेकर संगम खुली खदान पर धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान बीएलए आर ए
माइनिंग कंपनी का कार्य कुछ समय के लिए बंद करा दिया गया।समिति ने प्रबंधन को
मांगपत्र सौंपते हुए संगम खुली खदान से निकलने वाले कोयले का 75 प्रतिशत हिस्सा रोडसेल में आवंटित करने
की मांग की।इसके अलावा 40-45 वर्षों
से लोकल सेल में कार्य कर रहे बेरोजगार मजदूरों और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने
की भी मांग उठाई गई।समिति ने बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी में कुशल और अकुशल मजदूरों की
बहाली भुरकुंडा रोडसेल समिति के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर करने की मांग की।साथ
ही प्रभावित गांवों देवरिया कुरसे दुन्दुवा और बलकुदरा के मूल रैयतों एवं
विस्थापितों को नौकरी और लंबित मुआवजा देने की मांग भी रखी गई।धरना प्रदर्शन के
दौरान सीसीएल और बीएलए कंपनी के अधिकारी आंदोलन स्थल पहुंचे और समिति के
प्रतिनिधियों से वार्ता की।प्रबंधन ने 16 मई को पीओ कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता कर समाधान निकालने
का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।धरना प्रदर्शन में गिरधारी
गोप रविंद्र
कुमार पांडेय दर्शन
गंझु रेवती
रमन शर्मा सुरेश
कुमार प्रेम
कुमार शिव
नारायण यादव समेत कई लोग मौजूद थे।














