हजारीबाग में नशा तस्करों पर बड़ा अभियान
हजारीबाग पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों सेवन करने वालों और
खरीद बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ
मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया गया।हजारीबाग पुलिस द्वारा 12/13 मई 2026 की रात जिलेभर में विशेष छापेमारी
अभियान चलाया गया। अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक के
नेतृत्व में कुल 43 टीमों
का गठन किया गया।इन टीमों में 118 पुलिस
पदाधिकारी और जवान शामिल थे।पुलिस टीमों ने पिछले 5 वर्षों में अवैध मादक पदार्थ मामलों में
शामिल अभियुक्तों और संदिग्धों के करीब 100 ठिकानों पर छापेमारी की।अभियान के दौरान
77 संदिग्ध लोगों को
पूछताछ के लिए थाना लाया गया। बाद में उन्हें पीआर बॉन्ड पर चेतावनी देकर छोड़
दिया गया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लोगों को 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया
है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।हजारीबाग
पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस
ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके इलाके में नशे का सेवन खरीद बिक्री या असामाजिक गतिविधियां हो रही
हों तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।














