सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में जलापूर्ति व्यवस्था ठप होने से छात्राओं के सामने गंभीर पानी संकट उत्पन्न हो गया। स्कूल में अचानक मोटर का पाइप फट जाने से पानी की सप्लाई बंद हो गई जिससे सैकड़ों छात्राएं परेशान हो उठीं।जानकारी के अनुसार विद्यालय परिसर का एकमात्र चापाकल भी पहले से खराब पड़ा हुआ था। विद्यालय में करीब 340 छात्राएं रहती हैं जबकि शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को मिलाकर कुल संख्या 360 से 370 तक पहुंचती है। ऐसे में पानी की समस्या और गंभीर हो गई।मामले की जानकारी मिलने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और जन सेवा ही लक्ष्य संस्था के संस्थापक हरे लाल महतो ने तत्काल मदद पहुंचाई।बताया गया कि कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने फोन पर उन्हें स्थिति की जानकारी दी जिसके बाद हरे लाल महतो ने तुरंत एक पानी टैंकर विद्यालय भेजवाया।स्थिति को देखते हुए उन्होंने एक अतिरिक्त पानी टैंकर भी बैकअप के तौर पर उपलब्ध कराया।हरे लाल महतो की त्वरित पहल से छात्राओं और स्कूल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। वहीं अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने उनके इस सहयोग की सराहना की।लोगों ने प्रशासन से विद्यालय में स्थायी जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट के समय हरे लाल महतो हमेशा लोगों के बीच मौजूद रहते हैं जिसके कारण क्षेत्र में उनकी सक्रियता की चर्चा हो रही है।