बाघमारा कतरास कॉलेज विवाद गहराया
बाघमारा स्थित कतरास
कॉलेज में शिक्षक और छात्र संगठनों के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। इतिहास
विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. धनंजय पाठक के साथ कथित मारपीट मामले में ABVP
के विरोध के बाद अब NSUI ने भी प्रेस वार्ता कर अपनी प्रतिक्रिया
दी है।कतरास कॉलेज NSUI अध्यक्ष
शाहबाज अख्तर ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि डॉ. धनंजय पाठक छात्रों और छात्र
संगठनों को सांसद और विधायक का नाम लेकर धमकाते हैं। उन्होंने दावा किया कि
प्रोफेसर द्वारा हाथ पैर तुड़वा देने जैसी बातें कही जाती हैं।शाहबाज अख्तर
ने कहा कि जिस दिन कॉलेज में विवाद हुआ उस दिन वे छात्रहित से जुड़े मुद्दों को
लेकर कॉलेज गए थे। उनका आरोप है कि प्रोफेसर उनके साथ निजी विवाद रखते हैं और
लगातार प्रताड़ित करते रहे हैं।NSUI अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि डॉ. धनंजय पाठक की नजदीकियां ABVP
से हैं और उन्हें कई बार ABVP ज्वाइन करने का दबाव दिया गया।उन्होंने ABVP
छात्र नेता शुभम हजारी को चेतावनी देते
हुए कहा कि कॉलेज में छात्रहित की राजनीति होनी चाहिए न कि पार्टी आधारित राजनीति।शाहबाज
अख्तर ने कहा कि यदि कॉलेज का माहौल खराब करने की कोशिश हुई तो NSUI भी चरणबद्ध आंदोलन करेगी।फिलहाल NSUI
ने प्रशासन से पूरे मामले में निष्पक्ष
जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।















