धनबाद बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला
धनबाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष
बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को धनबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान
झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने
राज्य की स्थिति को अत्यंत भयावह बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण
में अपराधी और माफिया फल
फूल रहे हैं।मरांडी
ने झारखंड के वर्तमान डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति और सेवा विस्तार पर भी
सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों को नजरअंदाज कर सरकार ने उन्हें सेवा
विस्तार दिया।मरांडी के अनुसार यह कदम पसंदीदा अधिकारियों को अहम पदों पर बैठाकर राजनीतिक लाभ
लेने और विरोधियों को दबाने की कोशिश है।भाजपा नेता ने धनबाद में बढ़ते अपराध और
गैंगवार पर चिंता जताते हुए कहा कि कोयला नगरी माफियाओं की चारागाह बन चुकी है।उन्होंने
गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े कथित वायरल वीडियो और ऑडियो का जिक्र करते हुए कहा
कि इसमें पुलिस प्रशासन और अवैध हथियार सप्लाई के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की बात
सामने आई है।बाबूलाल मरांडी ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय
बताते हुए NIA जांच
की मांग की।उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों तक पहुंच
रहे हथियारों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच हो पुलिस और अपराधियों के कथित गठजोड़ का
पर्दाफाश हो केंद्रीय
एजेंसियों की मदद से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए प्रेस वार्ता के अंत में मरांडी ने कहा
कि झारखंड की स्थिति “खतरनाक
मोड़” पर पहुंच चुकी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कारण राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है।उन्होंने
दावा किया कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।















