एडीएलएस सनशाइन स्कूल में ‘सोलिएस्टा-2026’ का शानदार समापन, साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जमशेदपुर: कदमा स्थित एडीएलएस सनशाइन स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक महोत्सव ‘सोलिएस्टा-2026’ का गुरुवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। 3 से 5 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने साहित्य, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के साथ उनकी रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन विद्यार्थियों ने सामूहिक काव्य-पाठ (कोरल रिसिटेशन), वाद-विवाद (डिबेट) और ‘पिच परफेक्ट’ जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच से उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अरका जैन विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. राजकुमारी घोष और करीम सिटी कॉलेज के जनसंचार एवं अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर और सचिव एम. कमल कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या खुशबू ठाकुर ने कहा कि साहित्यिक महोत्सव बुद्धिमत्ता, कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल का सुंदर संगम होता है। ‘सोलिएस्टा’ शब्द सूर्य के प्रकाश और उत्सव की भावना से प्रेरित है। यह शब्दों, ज्ञान और रचनात्मकता का ऐसा उत्सव है, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और कल्पनाओं को नई उड़ान देने का अवसर मिलता है। प्रधानाचार्या ने बताया कि महोत्सव के पिछले दो दिनों में भाषण, वाद-विवाद, पोस्टर निर्माण, आलेख लेखन और रचनात्मक लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शिक्षाविदों की मौजूदगी में हुआ समापन समारोह
भाषण, पोस्टर और रचनात्मक लेखन में भी दिखी प्रतिभा














