पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका स्थित गोविंदपुर आशा भवन में आदिम झारखंड वैष्णव वैरागी समिति की प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का विधिवत गठन किया गया। इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में घाटशिला चाकुलिया जादूगोड़ा पोटका समेत पूरे कोल्हान और रांची क्षेत्र से समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक में तीन वर्षीय प्रदेश स्तरीय केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नवदीप दास को अध्यक्ष चुना गया। वहीं डॉ. सुंदर लाल दास को मुख्य संयोजक बनाया गया।युवा कमिटी की जिम्मेदारी संजय दास को सौंपी गई जबकि महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंद्राणी दास चुनी गईं।बैठक के दौरान समाज के संगठन विस्तार सामाजिक एकजुटता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि समिति समाज के अधिकारों और विकास के लिए लगातार कार्य करती रहेगी।