जामताड़ा जिले में वीबी-जीरामजी, आवास योजनाओं और जेएसएलपीएस के कार्यों में तेजी लाने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करने और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।