दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पर टिप्पणी से JMM नाराज, कामेश्वर पासवान को माफी की चेतावनी
गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को लेकर भाजपा नेता कामेश्वर पासवान की कथित टिप्पणी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा की पदयात्रा के दौरान दिए गए बयान को लेकर JMM नेताओं में नाराजगी है। पार्टी नेताओं ने कामेश्वर पासवान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर संगठन आगे कड़ा कदम उठा सकता है। इस मामले में जिला परिषद प्रतिनिधि मोहन दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कामेश्वर पासवान के कथित बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन असहमति जताते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है। किसी दिवंगत जनप्रतिनिधि के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोहन दास ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और राजनीतिक विचार व्यक्त करने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए शालीन भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने कामेश्वर पासवान से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपने बयान पर खेद व्यक्त नहीं किया, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा आगे बड़ी कार्रवाई करने को बाध्य होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उप महापौर सुमित कुमार, रॉकी सिंह और कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताई। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक जीवन में सम्मान और शालीनता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिवंगत मंत्री के प्रति इस तरह की टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताई नाराजगी
माफी नहीं मांगने पर कार्रवाई की चेतावनी
अन्य नेताओं ने भी जताया विरोध














