पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा क्षेत्र में पेट्रोल संकट गहराने लगा है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक खत्म होने के बाद पंप संचालकों ने स्टॉक खत्म का नोटिस चिपका दिया है। कुछ पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग भी कर दी गई है जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पेट्रोल नहीं मिलने से अफरा तफरी जैसी स्थिति बन गई है। लोग अपने वाहनों में तेल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप तक भटक रहे हैं।बताया जा रहा है कि वैश्विक संकट और प्रधानमंत्री द्वारा तेल की खपत कम करने की अपील के बाद स्थिति का असर स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है।पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल खत्म होने की सूचना देते हुए बैरिकेडिंग लगा दी है ताकि अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।स्थानीय लोगों ने जल्द पेट्रोल आपूर्ति सामान्य करने की मांग की है ताकि रोजमर्रा के कार्य प्रभावित न हों।