देवघर कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव गिरफ्तार
देवघर जिले के मधुपुर
थाना क्षेत्र स्थित रेलवे न्यू कॉलोनी में चोरी का प्रयास करते हुए पुलिस ने
कुख्यात अपराधी कोल्हा यादव को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मधुपुर समेत कई
थाना क्षेत्रों में चोरी, लूट
और आर्म्स एक्ट के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार
देर रात पुलिस गश्ती टीम रेलवे न्यू कॉलोनी इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी
दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा।पुलिस
वाहन देखते ही वह भागने लगा, लेकिन
जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान डंगालपाड़ा निवासी 59
वर्षीय कोल्हा यादव के रूप में हुई।पुलिस
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले भी चोरी लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में कई
बार जेल जा चुका है।पुलिस के अनुसार सिर्फ मधुपुर थाना क्षेत्र में ही आरोपी के
खिलाफ करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आसपास के कई थाना
क्षेत्रों में भी उस पर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच
के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है।














